गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ- श्रीकांत – Yaksh Prashn
Home » गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ- श्रीकांत

गिरगिट की तरह रंग बदलने वाला कांग्रेस का चरित्र उजागर हुआ- श्रीकांत

Share


सिवनी – राजनैतिक षड्यंत्रों का ताना-बाना कांग्रेस चरित्र और कार्यप्रणाली है। इनके पास ना तो नीति है ना नियत ना ही देश के विकास का कोई एजेंडा बल्कि इनके पास तो ऐसे एजेंट है जो देश के विकास को पलीता लगाने में महारत हासिल रखते हैं। ये मेरा भारत महान का सिर्फ नारा लगाते हैं और वास्तव में मेरा गांधी खानदान महान की नीति पर चलते हैं।
उक्त आशय की बात भाजपा मीडिया प्रभारी श्रीकांत अग्रवाल द्वारा जारी विज्ञप्ति में कही गई श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आज अपनी नकारात्मक सोच का प्रतीक बन गई है। देश में हो रहे हर विकास कार्य का विरोध करना उनकी कार्यशैली, उनकी दिनचर्या में शामिल हो गया है। इन्हें जब भी सत्ता में जन सेवा का अवसर मिला तो इन्होंने देश और प्रदेश के विकास को पलीता लगाने का ही कार्य किया है । समाज में आज ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा जिससे कांग्रेस ने नहीं ठगा। सामाजिक सद्भाव को बिगाड़कर समाज के ताने-बाने को चोट पहुंचाना कांग्रेस की पुरानी आदत और उसका राजनीतिक आधार रहे हैं।
श्री अग्रवाल ने आरोप लगाया कि, देश में अलगाववाद भ्रष्टाचार घोटाले के साथ ही गरीबी भी इन्हीं की देन है। आज भाजपा सरकार जब भी गरीब भाइयों की मदद के लिए कोई कदम उठाती है तो उसका विरोध करना इन्होंने अपना मूल अधिकार मान लिया है। इनके पाप और पाखंड की पराकाष्ठा तो यह है की प्रदेश या केंद्र सरकार द्वारा आज गरीबों की मदद के लिए कोई भी कदम उठाया जाता है तो उसका श्रेय खुद लेने को के लिए बेशर्मी की हदें पार कर जाते हैं।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, हैरानी की बात तो यह है कि खुद को आदिवासियों का हमदर्द बताने वाली कांग्रेस ने आज मध्यप्रदेश विधानसभा में आदिवासी समाज के उन दिवंगत नेताओं के अपमान से भी गुरेज नहीं किया, जिन्हें विधानसभा में श्रद्धांजलि दी जानी थी। इससे कांग्रेस का गिरगिट की तरह रंग बदलने और मगर मगरमच्छ की तरह आंसू बहाने मैं महारत रखने वाला चरित्र ही उजागर हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


श्री अग्रवाल ने कहा कि, स्वयं को किसानों का मसीहा साबित करने वाली यह वही कांग्रेस है जिसने किसानों से वचन पत्र में वादा किया था कि आपका कर्ज माफ कर देंगे लेकिन किसानों के साथ छल हुआ। महिलाओं से कहा था कि सरकार बनने पर हम समूह ऋण माफ कर देंगे, वे भी नहीं किये। बेरोजगार युवाओं से कहा था कि हम आपकी नौकरी की व्यवस्था करेंगे और यदि नहीं कर सके तो आपको हर महिना 4 हजार रूपये बेरोजगारी भत्ता दिया जायेगा, वह भी बेरोजगारों को नहीं दिया गया। गरीबों की संबल देने वाली संबल योजना भी बंद कर दी थी जिसके माध्यम से गरीबों को लाभ मिलता था। मजदूर भाईयों की मृत्यु पर 4 लाख रूपये सहायता राशि दी जाती थी वह भी नहीं दी गई।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, कांग्रेस ने अपने 15 माह के कार्यकाल मे महिलाओं को गोद भराई के समय 4 हजार रूपये तथा डिलेवरी के समय 12 हजार रूपये कुल 16 हजार रूपये दिये जाते थे वह भी बंद कर दिये गये। गरीब की मृत्यु पर अंतिम संस्कार के लिये 5 हजार रूपये दिये जाते थे वह भी बंद कर दिये गये, कन्याओं के विवाह पर मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जो राशि दी जाती थी उसे भी 51हजार रूपये दिये जायेंगे का बहाना बनाकर किसी बेटी को नहीं दिया गया। स्कूली बच्चों की फीस और स्कॉलरशिप बंद कर दी, प्रसूता बहनों को मिलने वाले लड्डू के पैसे खा गए और गरीबों को मिलने वाले कफन के 5 हजार रुपये भी खा गए। इसके विपरीत हमने सभी बंद योजनाओं को पुन: प्रारंभ किया है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के नेता चुनाव के समय सिर्फ वादा करते है और उसके बाद उसे भूल जाते है। कांग्रेस के पिछले 15 माह में हर वर्ग त्राही-त्राही कर रहा था चारों तरफ अराजकता का माहौल बन गया था, तबादला उद्योग शुरू हो गया था। तबादले के नाम पर खुलेआम दलाली करने वाले यही कांग्रेसी आज भाजपा पर आरोप लगाकर उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की कहावत चरितार्थ कर रहे हैं।