सिवनी:- आज दिन- सोमवार, दिनांक 16/08/2021 को प्रातः 9:00 बजे मुंडारा से दिघौरी तक प्रतीकात्मक रूप से मोटर सायकल से निकाली गई पवित्र बम-बम भोले कांवड यात्रा मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सम्मलित हुए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
देवाधि देव महादेव भगवान भोलेनाथ के प्रिय श्रावण मास मे द्विपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज के आशीर्वाद से श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर बस स्टैंड सिवनी के नेतृत्व में प्रतिवर्ष निकाली जाने वाली बम बम भोले कावड़ यात्रा इस वर्ष प्रतीकात्मक रुप मोटर सायकल वाहनों से प्रातः 9:00 बजे मां बैनगंगा के उद्गगम स्थल मुंडारा से कलशों में पवित्र जल भरकर बम-बम भोले के जय उदघोष के साथ निकाली गयी। जिसमे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी भी सम्मलित हुए। कांवण यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन एवं सभी के द्वारा उदगम स्थल मुंडारा मे स्नान कर पूर्ण विधि विधान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां बैनगंगा की आरती व पूजनपाठ किया गया। तदोपरांत बम-बम बोले कांवण यात्रा आरंभ होकर बडकुमारी, गोपालगंज मार्ग से होते हुए मात्तृधाम पहुंची। जहां पर श्री राय एवं श्रद्धालुगणों द्वारा विराजित मां त्रिपुर सुंदरी का दर्शन, पूजन किया गया। तथा मंदिर के पुजारी जी ने श्री राय को शाल, श्रीफल भेंट सम्मान किया। तत्पश्चात यात्रा कातलबोडी से मुंगवानी होते हुए पितृधाम दिघौरी पहुंची। जहां पर बाबा भोलेनाथ के विश्व प्रसिद्ध पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग पर विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी व श्रद्धालुगणों के द्वारा पवित्र मां बैनगंगा के जल से जलाभिषेक कर प्रसाद वितरण के पश्चात गरिमामय यात्रा का समापन किया गया। इस दौरान लोगों द्वारा कांवड यात्रा का जगह जगह भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर सर्वश्री नरेन्द्र ठाकुर जी जिला उपाध्यक्ष भाजपा, श्याममिलन पांडे जी विधायक प्रतिनिधि, नितेन्द्र गुड्डू बघेल जी मंडल अध्यक्ष, अखिलेश खेडीकर जी, अभिषेक दुबे जी नगर अध्यक्ष भाजपा, पीयूष दुबे जी, योगेश राजपूत जी, मनोज नामदेव जी, सतीश दुबे जी विधायक प्रतिनिधि, विटठल पटेल जी सांसद प्रतिनिधि, अरुण उपाध्याय जी, अभिनव अग्रवाल जी, मुकेश चंदेल जी, छोटू साहू जी पार्षद, राधेश्याम मुगदर सोनी जी, संजय खंडाईत जी, अखिलेश पाडे जी, युवराज सिंह राहंगडाले जी, श्याम ब्रम्हवंशी जी, कपिल पांडे जी, प्रियंक तिवारी मुकेश साहू जी अजय ठाकुर जी, रानू ठाकुर जी, अन्नी साहू जी, संजु श्रीवास जी, मुन्ना महाराज जी, राहुल पांडे जी, अंशुल ठाकुर, राहुल विश्वकर्मा जी, जितेन्द्र ठाकुर जी निज सहायक एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर समिति सदस्य, श्रद्धालुगणों की गरिमापूर्ण उपस्तिथि रही।