सिवनी:- आज दिन- गुरुवार, दिनांक 22/07/2021 को दोपहर 12:00 बजे से फोरम का सम्मान समारोह कार्यक्रम सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के मुख्य आतिथ्य मे हुआ।
जिला विकास प्रशंसक फोरम सिवनी के द्वारा ग्राम चमारी खुर्द के सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल प्रांगण मे सम्मान समारोह का आयोजन कर कोरोना काल मे प्रसंशनीय कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ताओ, क्षेत्रीय शासकीय अधिकारी/कर्मचारियों को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के हस्ते प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके पूर्व जिला विकास प्रसंशक फोरम के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा श्री राय सहित सभी अतिथियों का पुष्प मालाओं व शाल श्रीफल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा स्कूल प्रांगण मे वृक्षारोपण किया गया और कोविड वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण किया गया ।

इस अवसर पर सर्वश्री गुरु प्रसाद पाराशर जी, मेहताब सिंह पटेल जी, कार्यकारी अध्यक्ष जनक तिवारी जी, विधायक प्रतिनिधि श्याममिलन पांडे जी, मुरारी साहू जी, राकेश पटेल जी, अजय चौबे जी, विधायक प्रतिनिधि शेख शहजादा कुरैशी जी, राजेश सिंह ठाकुर जी, उपाध्यक्षद्वय असलम मिर्जा जी, शमीम अंसारी जी, सत्येंद्र सिंह जी, सचिव श्याम ब्रम्हवंशी जी, युवा शाखा अध्यक्ष विक्की पाठक जी, दिलीप सिंह जी, राजीव उईके जी, जसवंत सिंह जी, हरि सिंह ठाकुर जी, वसीम खान जी, रविंद्र सिंह ठाकुर जी, राम कुमार कुशवाहा जी, दुर्गेश सोनी जी, किशोर ठाकुर जी, सत्येंद्र ठाकुर जी, जसवंत ठाकुर जी, रामचरण सेन जी, हरि साहू जी, ठाकुर धूप सिंह जी, देवी सिंह पटेल जी, धनु सोनी जी, महेंद्र सिंह राय जी, शौकत अली जी, रामदयाल सोनी जी, राजू पटेल जी, प्रदीप पटेल जी, पुष्प कुमार चौकसे जी, निज सहायक जितेन्द्र ठाकुर जी एवं मीडिया प्रभारी मो. जिब्राईल मंसूरी सहित फोरम के अनेक कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
