श्री परशुराम भवन सिवनी में सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण 13 अगस्त को – Yaksh Prashn
Home » श्री परशुराम भवन सिवनी में सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण 13 अगस्त को

श्री परशुराम भवन सिवनी में सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण 13 अगस्त को

Parshuram temple seoni
Share

सिवनी – जिला ब्राह्मण समाज सिवनी के तत्वावधान में , आगामी 13 अगस्त शुक्रवार को सुंदरकांड पाठ एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित है।कोरोना काल में ब्रम्हलीन पुण्य आत्माओ की शांति हेतु श्री माता एवं परशुराम सिद्ध मंदिर नंदीकेश्वर धाम बरघाट रोडसिवनी में 13 अगस्त शुक्रवार को दोपहर 2:00 बजे से सुंदर कांड पाठ तथा वृक्षरोपण किया जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पश्चात जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित ओम प्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में जिला बैठक आहूत है। बैठक में चातुर्मास में अपने दण्डी स्वामी शिष्य गणों ,सिद्ध संत महात्माओं के साथ साधना रत धर्म सम्राट जगद्गुरु शंकराचार्य महाराज श्री के दर्शन सामूहिक पादुका पूजन हेतु श्रीधाम झोतेश्वर पहुंचने हेतू प्रस्तावित कार्यक्रम के संबंध में व्यापक विचार विमर्श कर तिथि एवं समय का निर्धारण किया जावेगा ।बैठक में आगामी सामाजिक गतिविधियों की रुपरेखा निर्धारित की जाएगी। इस गरिमामय में बैठक में जिला नगर एवं विकास खंड सामाजिक संगठन के समस्त पदाधिकारी , एवं सदस्य अनुशांगिक संगठन एवं समस्त श्रद्धालु नर नारी सादर आमंत्रित हैं। कार्यक्रम में कोरोना गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखा जाएगा ।