सिवनी - विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह – Yaksh Prashn
Home » सिवनी – विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

सिवनी – विधायक दिनेश राय मुनमुन के विशिष्ठ आतिथ्य मे संपन्न हुआ शपथ ग्रहण समारोह

Share

सिवनी:- आज दिन- रविवार, दिनांक 05/09/ 2021 को शाम 07:00 बजे से आयोजित जिला अधिवक्ता संघ का शपथ ग्रहण समारोह सिवनी विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी के विशिष्ठ आतिथ्य मे संपन्न हुआ।
सिवनी नगर के बारापत्थर क्षेत्र मे स्थित बाहुबली लान मे आयोजित जिला अधिवक्ता संघ की नवनिर्वाचित नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पवन कुमार शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य एवं सांसद श्री डा. ढालसिंह बिसेन जी, सिवनी विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी, विधायक श्री राकेश पाल जी, विधायक अर्जुन काकोडिया जी, विधायक श्री योगेन्द्र बाबा जी, कलेक्टर श्री राहुल हरिदास फटिंग जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार खुराना जी, भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष श्री आलोक दुबे जी के विशिष्ठ आतिथ्य मे हुआ।
कार्यक्रम मे सर्वप्रथम द्वीप प्रज्वलन कर संघ पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी सहित समस्त आगंतुक आतिथियों का पुष्प मालाओं आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों श्री रवि गोल्हानी जी को अध्यक्ष, श्री सुनील कुमार पांडेय उपाध्यक्ष, श्री निखिलेंद्र दादू गट्टू सचिव, श्री हीरालाल जरगे सहसचिव, श्री अजय बाबा पांडेय कोषाध्यक्ष एवं श्री रिषभपाल बघेल, श्री महिंद्र हरिनखेड़े, श्री तामसिंग सनोडिया, श्री संजय विश्वकर्मा, श्री श्रीराम बघेल सदस्य एवं मनोनीत सदस्यगणों श्री अमिताभ महाजन, श्री चन्द्र शेखर ठाकुर, श्रीमती चंचल सनोडिया को जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री पवन कुमार शर्मा जी द्वारा मंच पर विराजमान विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी समेत अन्य आतिथियों की गरिमामय उपस्थिति मे पदों की शपथ दिलायी गयी। इस दौरान श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने प्रमाण पत्रों का वितरण किया।
इस गरिमापूर्ण अवसर पर न्यायाधीश गण, जनप्रतिनिधि गण एवं अधिवक्ता गणों की बडी संख्या उपस्थिति रही।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!