सिवनी:- आज दिन- बुधवार, दिनांक 08/09/ 2021 को दोपहर 2:00 बजे कलारबांकी क्षेत्र के ग्रामीणों से क्षेत्र मे धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ कराये जाने के संबंध मे सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी द्वारा ज्ञापन प्राप्त कर कलेक्टर को पत्र लिखा गया।
सिवनी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलारबांकी, थांवरी एवं मेहलोन के ग्रामीणों द्वारा धान खरीदी केन्द्र प्रारंभ कराये जाने को लेकर बारापत्थर स्थित अपने कार्यालय मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी को ज्ञापन सौंपा गया। जिस पर तुरंत ही संज्ञान लेते हुए श्री राय द्वारा जिला कलेक्टर को पत्र लिखा गया।

कलेक्टर को लिखे गये पत्र मे विधायक श्री दिनेश राय मुनमुन जी ने कहा कि ग्राम व पंचायत कलारबांकी क्षेत्र की क्षेत्रीय पंचायतें कलारबांकी, थांवरी एवं मेहलोन के प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जावे। सेवा सहकारी समिति बीसावाड़ी के अंतर्गत कलारबांकी खरीदी केन्द्र मे गत् वर्ष से धान खरीदी बंद कर दी गई है । प्राप्त जानकारी के अनुसार कलारबांकी क्षेत्र के अंतर्गत लगभग 1500 से 2000 हेक्टें. में धान की बोवनी की गई है । क्षेत्रीयजनों, किसान बंधुओं के द्वारा कलारबांकी में धान खरीदी प्रांरभ कराये जाने हेतु निवेदन किया गया है । अतः कलारबांकी खरीदी केन्द्र में आगामी समय में धान खरीदी प्रारंभ कराया जावे ।
इस दौरान सर्वश्री सुमित राय जी भाजपा मंडल अध्यक्ष बंडोल, प्रमोद राय जी,नेमीचंद राय जी, कमलेश साहू जी, देवीदीन राय जी, रामविलास राय जी, संदीप राय जी,पंजू चौधरी जी, खलील खान जी एवं अनेक ग्रामीण उपस्थित थे।
