Art of Giving Seoni : जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न – Seoni – Yaksh Prashn
Home » Seoni : जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न

Seoni : जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता संपन्न

Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 19 मई 2025Art of Giving (AOG) के द्वारा जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाराणा प्रताप युवा संगठन और आर्ट ऑफ गिविंग (Art of Giving) के संयुक्त तत्वाधान में नगर के डूंडा सिवनी मंडला रोड शिव मंदिर के बाजू में पंचज विकास परिषद सिवनी में नारी सशक्तिकरण वर्तमान परिदृश्य में भूमिका विषय पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जिसमें जिले के प्रमुख विद्यालय और महाविद्यालय के 50 से अधिक छात्र छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें प्रथम स्थान संतकुमार आह्के, द्वितीय स्थान सोनू धुर्वे, तृतीय स्थान भूपेंद्र बिसेन तीन प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह एवं सभी छात्र छात्राओं को सहभागी प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

Art of Giving,Panchaj Vikas Parishad,Piyoosh Dubey,Rahul PandeyYaksh Prashn

जिसमें छात्र छात्राओं ने अपने वक्तव्य के माध्यम से वर्तमान परिदृश्य में महिलाओं की भूमिका पर अपने विचार रखे इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्र छात्राओं में साहित्यिक विद्या में अग्रणी होने हेतु आपेक्षित किया गया और इस कार्यक्रम का उद्देश्य जन जन तक महिलाओं का वर्तमान के जीवन में आवश्यक और भविष्य की जननी और भारत की प्रगति की यात्रा सुनिश्चित करना है।

जिसमें वक्ताओं के द्वारा इस संगठन और आर्ट ऑफ गिविंग के उद्देश्यों को पहुंचाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पीयूष दुबे जिला मंत्री भाजपा, राहुल पांडे पूर्व मंडल अध्यक्ष, आतिफ खान, अमित सोनी, यक्ष आर्य (युवा नेता), प्रतिभा वेदी (जिला अध्यक्ष गुलाबी गेंग), अर्चना सोनी (भाजपा सदस्य), अनिल यादव उपस्थित रहें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सार्थक सिंह चौहान राज्य संयोजक, भागेंद्र पटले जिला संयोजक एवं कार्यक्रम संयोजक के रूप में संदीप कुमार उइके व समस्त टीम ने अपना सहयोग प्रदान किया।

Art of Giving,Panchaj Vikas Parishad,Piyoosh Dubey,Rahul PandeyYaksh Prashn

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com