Seoni (यक्ष-प्रश्न) 27 मई 2025– आज शनि जयंती के शुभ अवसर पर सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन के द्वार शनिधाम टेकरी (Shani Dham) में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का लोकार्पण किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!आज श्री सिद्ध शनि धाम ट्रस्ट द्वारा भगवान श्री शनिदेव जयंती के पावन अवसर पर पलारी टेकरी (सीलादेही) मे आयोजित भगवान शनिदेव जयंती महोत्सव कार्यक्रम में विधायक दिनेश राय मुनमुन ने सहभागिता कर भगवान शनिदेव का विधि-विधान से पूजन किया व सभी के लिए मंगल कामनाएं की।

इसके पश्चात विधायक दिनेश राय मुनमुन द्वारा शनि धाम टेकरी (Shani Dham) में नवनिर्मित सामुदायिक भवन एवं रैनबसेरा का फीता काट कर लोकार्पण किया गया। साथ ही अपनी ओर से 501 थालियां एवं 501 ग्लास भेंट किया गया।
इस दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वार विधायक महोदय को शाल श्रीफल से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। इस अवसर श्री सिद्ध शनि धाम ट्रस्ट के पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या मे भक्तजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





