Seoni News : जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की कार्यक्रम समीक्षा बैठक सम्पन्न – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की कार्यक्रम समीक्षा बैठक सम्पन्न

Seoni News : जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की कार्यक्रम समीक्षा बैठक सम्पन्न

Jila Brahman Samaj Seoni Yaksh Prashn Seoni Yaksh Prashn
Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न), 23 जून 2025– विगत 22 जून 2025, दिन रविवार को जिला ब्राह्मण समाज सिवनी की महत्तवपूर्ण बैठक (जिला अध्यक्ष) दिलीप तिवारी की अध्यक्षता में महाराजा होटल सिवनी में संपन्न हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बैठक में जिला ब्राह्मण समाज द्वारा विगत माह में संपन्न कार्यक्रमों का हिसाब किताब रखते हुए कार्यक्रम की समीक्षा की गई। साथ ही सर्व सहमति से निर्णय लिया गया कि मासिक बैठक प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को आयोजित की जायेगी।

ब्राह्मण समाज की वे विभूतियां जिन्होंने पुरातन काल से अब तक राष्ट्र एवं सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए कार्य किया है उनके गौरवशाली व्यक्तित्व से भावी पीढ़ी को परिचित कराने के लिए समय समय पर आयोजन किया जायेगा। समाज के विवाह योग्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन के आयोजन को लेकर भी चर्चा की गई।

इस महत्तवपूर्ण बैठक में विप्र समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सामाजिक विकास व उत्थान के मुद्दों पर गहन चिंतन-विमर्श किया गया। समाज की युवा पीढ़ी को धार्मिक एवं नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न सुझावों पर चर्चा की गई।

बैठक में दिलीप तिवारी (जिला अध्यक्ष), ओम प्रकाश तिवारी, भुवनेश्वर शुक्ला, अजय मिश्रा, प्रशांत शुक्ला, अशोक तिवारी, दिनेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, डॉ दिनेश शर्मा, मदन गोपाल तिवारी, युधिष्ठिर अवस्थी, ताराचंद दुबे, विनोद मिश्रा, महेन्द्र मिश्रा, सुधीर कुमार तिवारी, हीरामन तिवारी, संजीव पांडे, सूर्यकांत चतुर्वेदी, श्रीमती शीला तिवारी, श्रीमती मंजू तिवारी, श्रीमती रोशनी दुबे, श्रीमती शुभा शर्मा, श्रीमती संगीता तिवारी, श्रीमती रीता मिश्रा, श्रीमती हेमलता मिश्रा, श्रीमती शकुंतला तिवारी, श्रीमती अरविंदजा दुबे, श्रीमती ज्योति भार्गव, श्रीमती प्रतिभा तिवारी, श्रीमती शैल दुबे, आकाश चौबे सहित समाज के अन्य वरिष्ठ सदस्यों की गरिमामय उपस्थिति रहीं।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com