Seoni (यक्ष-प्रश्न) 24 जून 2025- शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के मार्गदर्शन में मंगलवार 24 जून को जिला मुख्यालय के प्रमुख बाजार क्षेत्र भैरोगंज चौक एवं कचहरी चौक तथा सर्किट हाउस चौराहा में नशामुक्ति चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर नशामुक्ति रथ के साथ उपस्थित जनमानस को बैनर ,पोस्टर के माध्यम से नशे से होने वाले दुष्परिणाम के बारे में अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने की अपील की गई।
कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी संस्था, सार्थक पहल संस्था,जन अभियान परिषद, सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला सिवनी तथा जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र सिवनी एवं अन्य विभाग के अधिकारी /कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस चौपाल कार्यक्रम में ब्रम्हकुमारी संस्था की नीतू दीदी एवं आस्था दीदी द्वारा जनसामान्य में बढती हुई नशे की प्रवृति को रोकने ,जागरूक करने एंव अपने परिवार/आसपास नशामुक्त वातावरण बनाने हेतु नशा मुक्ति पर उदबोधन के माध्यम सें उपस्थित युवाओं, छात्र/छात्राओं,एंव नागरिकों को अपने विचार साझा किये।
कार्यक्रम में संदीप परते, प्र.उपसंचालक, सामाजिक न्याय एंव दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग जिला सिवनी द्वारा अवगत कराया गया कि सम्पूर्ण भारत वर्ष में दिनांक 01 जून से 26 जून तक अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।
जिसमें आज दिनांक 24 जून को चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। दिनांक 25 जून को पुलिस ग्राउड सिवनी से बाईक रैली नशा मुक्ति रथ के साथ प्रारंभ होकर बाहुबली चौक,शुक्रवारी चौक ,छिदवाडा चौक, बस स्टैंड, भैरोगंज चौक से होते हुए वापस पुलिस ग्राउंड में समापन एंव दिनांक 26 जून 2025 को आशादीप स्कूल डूंडासिवनी से रैली का आयोजन किया जायेगा ।
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





