Seoni News : प्रेक्षक श्री वर्मा ने नाम वापसी प्रक्रिया का अवलोकन कर अभ्‍यर्थियों से की चर्चा – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : प्रेक्षक श्री वर्मा ने नाम वापसी प्रक्रिया का अवलोकन कर अभ्‍यर्थियों से की चर्चा

Seoni News : प्रेक्षक श्री वर्मा ने नाम वापसी प्रक्रिया का अवलोकन कर अभ्‍यर्थियों से की चर्चा

Share

Seoni By-Election (यक्ष-प्रश्न) 27 जून 2025- राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा नग‍रीय निकाय उप निर्वाचन कार्यक्रम अंतर्गत सिवनी नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक-11 के पार्षद पद के निर्वाचन के लिए नियुक्‍त प्रेक्षक श्री पी के वर्मा द्वारा गुरूवार 26 जून को कलेक्‍ट्रेट पहुंचकर नाम वापसी प्रक्रिया का अवलोनक किया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्‍होंने व्‍यवस्‍थाओं के संबंध में उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्‍यक निर्देश दिये। उन्‍होंने नाम निर्देशन पत्र प्रस्‍तुत करने वाले दोनों अभ्‍यर्थियों से चर्चा भी की।

Seoni By-Election : 7 जुलाई को होगा मतदान

राज्‍य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रमानुसार सोमवार 7 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा मतगणना 10 जुलाई को प्रात: 09 बजे से होगी।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com