Penchvalley Express का नैनपुर तक हुआ विस्तार : नेताओं में लगी श्रेय की होड़ – Yaksh Prashn
Home » Penchvalley Express का नैनपुर तक हुआ विस्तार : नेताओं में लगी श्रेय की होड़

Penchvalley Express का नैनपुर तक हुआ विस्तार : नेताओं में लगी श्रेय की होड़

How to get confirmed tickets, Track my train
Share

Penchvalley Express Update (यक्ष-प्रश्न) 15 जून 2025 – गत दिवस Railway Board द्वारा इंदौर (Indoor) से चलकर सिवनी (Seoni) तक आने वाली पेंचवेली एक्सप्रेस (19343/19344) के नैनपुर जंक्शन तक विस्तार के लिए पत्र जारी किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ज्ञात हो कि पूर्व में Penchvalley Express (19343) इंदौर से चलकर सिवनी तक आती थी, लेकिन Penchvalley express (19344) सिवनी के बजाय छिंदवाड़ा से इंदौर के लिए संचालित की जा रहीं थीं। इससे सिवनी जिले के यात्रियों को इंदौर यात्रा के लिए छिंदवाड़ा से ट्रेन पकड़ना होता था, जिसमें यात्रियों को भारी असुविधा होती थी।

लंबे समय से ट्रेन के सिवनी अथवा नैनपुर से संचालन की मांग की जा रही थी। जिसके लिए अब Indian Railway द्वारा समय सारणी जारी कर दी गई है।

समय सारणी के जारी होने के बाद से ही सिवनी एवं पड़ोसी जिले के नेताओं द्वारा अपने प्रशंसकों के माध्यम से श्रेय लेने की होड़ मची हुई है। सबका मानना है कि केवल और केवल माननीय के अथक प्रयासों से ही ट्रेन का विस्तार हो पाया है। हालांकि अभी रेल्वे द्वारा ये जानकारी प्रदान नहीं की गई है कि Penchvalley Express (19343/19344) का परिचालन नैनपुर से किस दिनांक से प्रारंभ होगा, फिर भी नेताओं में श्रेय लेने का प्रयास जारी हैं।

ज्ञातव्य हो कि 2023 में लखनऊ से चलकर जबलपुर तक आने वाली Chitrakoot Express (15205/15206) के छिंदवाड़ा तक विस्तार के लिए भी समय सारणी जारी की गई थी। साथ ही दक्षिण भारत के लिए चलने वाली कुछ अन्य ट्रेन को भी सिवनी व छिंदवाड़ा से होकर चलाने की बात कही गई थी, किंतु उक्त प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया।

उक्त सन्दर्भ में सिवनी व पड़ोसी जिलों के किसी भी नेता द्वारा कोई सार्थक प्रयास नहीं किया गया। अगर हमारे जिले के योग्य नेता 2023 में घोषित 15205/15206 – Chitrakoot Express का परिचालन सिवनी अथवा छिंदवाड़ा से करवा पाए तो प्रयास सफल माना जायेगा।

Penchvalley Express का नैनपुर तक विस्तार एक संयुक्त प्रयास है जो मंडला सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते एवं सिवनी बालाघाट पूर्व सांसद ढाल सिंह बिसेन के प्रयासों से सम्भव हो पाया है, लेकिन इसे भी परिचालन प्रारंभ होने के बाद ही सफल माना जायेगा।

Penchvalley Express 19343/19344 : नवीन समय सारणी

19343 Penchvalley Express ⬇️स्टेशन⬆️19344 Penchvalley Express
13:05प्रस्थानइंदौरA12:45
03:20/03:35A/Dछिंदवाड़ाA/D22:20/22:30
05:00/05:05A/DसिवनीA/D20:18/20:23
06:30Aनैनपुरप्रस्थान19:00

सिवनी : जल संकट के बीच सांसद मौन, जनता में नाराजगी

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com