Seoni : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत लगातार आयोजित हो रहे शिविरों में जनजातीय हितग्राहियों को मिल रहा लाभ – Yaksh Prashn
Home » Seoni : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत लगातार आयोजित हो रहे शिविरों में जनजातीय हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

Seoni : धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत लगातार आयोजित हो रहे शिविरों में जनजातीय हितग्राहियों को मिल रहा लाभ

Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 19 जून 2025- जनजातीय समुदाय के उत्थान और कल्याण को लेकर भारत सरकार द्वारा धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत जिले में दो चरणों में (प्रथम चरण 16 से 28 जून, द्वितीय चरण दिनांक 29 जून से 04 जुलाई) जिले में विशेष जागरूकता एवं लाभ संतृप्ति शिविर आयोजित जा रहे हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजित शिविरों का उद्देश्‍य जनजातीय बाहुल्‍य ग्रामों का समग्र विकास करना है। जिसमें शिक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, जल संरक्षण, आजीविका और मूलभूत सुविधा उपलब्‍ध कराने पर विशेष ध्‍यान दिया जा रहा है।

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत गुरूवार 19 जून को जिले के आठों विकासखंड की 19 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।

जिसमें लखनादौन विकासखंड की ग्राम पंचायत पाटन, कटोरी, बीबी, मचवाडा, बिछुआ एवं करछुआई मे शिविर आयोजित हुए। इसी तरह छपारा विकासखंड के मडवा एवं माहुलपानी में, घंसौर विकासखंड के सचानमेटा, सरोरा, ईश्वरपुर एवं केवलारी में, सिवनी विकासखण्ड के सोनाडोगरी एवं खामखरेली में, केवलारी विकासखंड के अर्जुनझिर में, बरघाट विकासखण्ड के अतरी में, कुरई विकासखंड के थांवरजोडी, छीतापार एवं शाखादेही में शिविर आयोजित हुए। आयोजित शिविर में जनजातीय हितग्राहियों से पात्रतानुसार योजना के आवेदन लेकर उन्‍हें लाभांवित करने की कार्यवाही की गई।

इन योजनाओं का मिल रहा लाभ- धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविरों में आधार कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान भारत कार्ड, जाति व निवास प्रमाण पत्र, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), पीएम किसान सम्मान निधि, जनधन बैंक खाता, बीमा योजनाएं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मनरेगा, मुद्रा लोन, पीएम विश्वकर्मा, पीएम मातृ वंदना योजना, आंगनवाडी सेवाएं और टीकाकरण जैसे अनेक योजनाओं को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जा रहा है।

शुक्रवार को इन ग्रामों में आयोजित होंगे शिविर- लखनादौन विकासखंड की ग्राम पंचायत सोहागपुर, पण्डिरई रै., जोबा पतलोन, भरगा, डाला, चुलगांव मे शिविर आयोजित होंगे।

इसी तरह छपारा विकासखंड के बकोडा एवं लगवाह में, घंसौर विकासखंड के साल्हेपानी रै., सर्रा, अनकवाड़ा, दलकापांडिवाड़ा एवं गोकलथाना में, सिवनी विकासखण्ड के बीसावाड़ी एवं पौण्डी में, केवलारी विकासखंड के अलोनीखापा माल एवं बिछुआ रै. में, बरघाट विकासखण्ड के सरेखाकलॉ में, कुरई विकासखंड के लावासर्रा, दलाल एवं डूंडासिवनी में शिविर आयोजित होंगे।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com