MP News Bhopal (यक्ष-प्रश्न) 19 जून 2025- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मानव संग्रहालय, भोपाल द्वारा दिनांक 20 जून 2025 को अपरान्ह 12 बजे संग्रहालय के पुस्तकालय हॉल में एक विशेष बुक (Discovery of Early Man from Narmada Valley) रिलीज़ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस गरिमामयी अवसर पर, संग्रहालय स्वर्गीय डॉ. अरुण सोनकिया द्वारा लिखित महत्वपूर्ण पुस्तक ‘Discovery of Early Man from Narmada Valley’ का लोकार्पण मुख्य अतिथि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल मंडल के अधीक्षण पुरातत्वविद् डॉ मनोज कुमार कुर्मी द्वारा किया जाएगा ।
डॉक्टर सोनकिया ने इस विशेष कार्य को पूरा करने के लिए महती प्रयास किए। किन्तु उनके असामयिक निधन हो जाने के कारण उनकी इस अधूरी पांडुलिपि को उनकी पुत्री श्वेता सोनकिया ने पुरातत्व एवं मानव विज्ञान के विशेषज्ञों के सहयोग से पूर्ण कर एक गहन व्यक्तिगत और विद्वत्तापूर्ण श्रद्धांजलि स्वरूप प्रकाशित किया है।

यह न केवल एक शोध प्रबंध है, बल्कि पिता-पुत्री के भावनात्मक जुड़ाव और उनके साझा स्वप्न की पूर्णता का प्रतीक भी है. संग्रहालय के निदेशक प्रो. अमिताभ पाण्डे ने बताया कि यह पुस्तक नर्मदा घाटी में मानव विकास की प्रारंभिक कड़ियों को उजागर करती है, जो भारतीय पुरातत्व और मानव विज्ञान के क्षेत्र में एक अमूल्य योगदान है।
स्व. डॉ. अरुण सोनकिया का कार्य प्रागैतिहासिक अध्ययनों में एक मील का पत्थर माना जाता है और यह पुस्तक उनके शोध की स्थायी विरासत को जनमानस तक पहुँचाने का माध्यम बनेगा।
कार्यक्रम में प्रबुद्ध विद्वान, पुरातत्वविद, शोधार्थी, अधिकारीगण एवं आमंत्रित गणमान्य नागरिक सादर आमंत्रित है।
संग्रहालय के जन संपर्क अधिकारी हेमंत बहादुर सिंह परिहार ने बताया यह आयोजन न केवल एक पुस्तक विमोचन है, अपितु अतीत की गहराइयों में झाँकने और हमारी सांस्कृतिक जड़ों को समझने का एक अवसर भी है। कार्यक्रम के समन्वयक संग्रहालय के प्रकाशन अधिकारी श्री सुधीर श्रीवास्तव है।
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





