Seoni News : अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी के नाम पर धान-बीज की पैकेजिंग करने वाले पर FIR दर्ज – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी के नाम पर धान-बीज की पैकेजिंग करने वाले पर FIR दर्ज

Seoni News : अवैध रूप से ब्रांडेड कंपनी के नाम पर धान-बीज की पैकेजिंग करने वाले पर FIR दर्ज

Share

Seoni News (यक्ष-प्रश्न) 20 जून 2025- कलेक्टर सुश्री संस्‍कृति जैन के मार्गदर्शन में एवं उपसंचालक कृषि सिवनी के निर्देशानुसार विगत 19 जून को कृषि विभाग की टीम ने कार्यवाही करते हुए ग्राम सालीवाड़ा तहसील केवलारी जिला सिवनी में शर्मा राइस मिल सालीवाड़ा में ब्रांडेड बीज कंपनी के नाम से अवैध रूप से मिसब्रांडिंग कर धान की ग्रेडिंग एवं पैकिंग कर बीज के रूप में तैयार कर तथा अवैध तरीके से लाभ कमाने के उद्देश्य से भंडारित करते पाए जाने पर संबंधित राइस मिल के संचालक नीरज शर्मा निवासी नैनपुर के विरुद्ध थाना केवलारी में एफआईआर दर्ज किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

संबंधित द्वारा राइस मिल की आड़ में अवैध तरीके से बगैर किसी दस्तावेज के धान बीज की पैकिंग की जा रही थी। संबंधित के गोदाम में पाई गई खाली धान बीज की 2810 बोरियों को , बोरियों में लगने वाले टैग लगभग 2200 टैग को एवं पैक धान बीज की बोरियों को जप्त किया गया।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com