Seoni News : राष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 के लिए सिवनी PG College के छात्र चयनित – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : राष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 के लिए सिवनी PG College के छात्र चयनित

Seoni News : राष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 के लिए सिवनी PG College के छात्र चयनित

NSS Seoni Yaksh Prashn Seoni Yaksh Prashn Seoni News
Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 22 जून 2025- “युवा नवरस फाउंडेशन” के राष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025 के लिए प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सिवनी (मध्य प्रदेश) के राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS Seoni) की स्वयंसेविका नीतू कर्वेती, रवीना मसराम और निवेदिता नाथ मोतीचूर का चयन किया गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश राज्य से 05 स्वयंसेविका और 01 अनुरक्षक प्रतिनिधित्व करेंगे। राष्ट्रीय युवा सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम 2025, दिनांक 23 से 28 जून 2025 तक नागौर राजस्थान में आयोजित किया जाएगा।

युवा नवरस फाउंडेशन (YNF) की एक वार्षिक पहल है, जो भारत की समृद्ध संस्कृति और विरासत को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।

शिविर के दौरान राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा, जिसमें मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा (राजस्थान का ताजमहल, फोटोग्राफी का स्वर्ग), करणी माता मंदिर, पद्मा स्मारक, नागौर किला, स्थानीय भ्रमण, गांव भ्रमण आदि शामिल हैं।

राजस्थान का स्वाद :- 1. दाल बाटी चूरमा राजस्थान की खास डिश 2. नागौर मालपुआ एक प्रसिद्ध मीठा व्यंजन 3. मोतीचूर के लड्डू घी में तले हुए और 4. राजस्थानी खट्टी रबड़ी एक तीखा, मलाईदार व्यंजन है।

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS Seoni) अधिकारी द्वारा चयनित छात्रों को शुभकामनाये देते हुए कहा गया कि – “नवरस फाउंडेशन में चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। यह आपके समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम है। हमें विश्वास है कि आप इस मंच का उपयोग करके अपने सपनों को साकार करेंगे। युवा नवरस फाउंडेशन में चयन होने पर बहुत-बहुत बधाई शुभकामनाएं । हमें विश्वास है कि आप सफल होंगे।”

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com