Seoni (यक्ष-प्रश्न), International Yoga Day, 20 जून 2025- शनिवार 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन फुटबॉल स्टेडियम में आयोजित होगा।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!राज्य शासन द्वारा जारी अतिथियों की सूची अनुसार सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रात: 06 बजे सभी सहभागीगण उपस्थित होंगे।
प्रात: 06 से 06:30 बजे तक स्थानीय जनप्रतिनिधियों का आगमन एवं उद्बोधन का कार्यक्रम होगा। प्रात: 06:30 बजे से 06:40 तक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के भोपाल से प्रसारित लाईव उद्बोधन को देखा एवं सुना जायेगा। प्रात: 06:40 बजे से 07 बजे तक विशाखापटनम से प्रसारित प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन का सीधा प्रसारण जिला स्तरीय कार्यक्रम में होगा तथा प्रात: 07 बजे से 07:45 तक सामान्य योग प्रोटोकॉल का योगाभ्यास किया जायेगा।
कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में International Yoga Day के जिला स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
Connect Us- Yaksh Prashn
अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com





