Seoni News : सिवनी शहर अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्‍त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : सिवनी शहर अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्‍त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Seoni News : सिवनी शहर अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता एवं सहायिका के रिक्‍त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

Seoni News, Seoni, Seoni Madhya Pradesh, Seoni Daily News Updates, Yaksh Prashn, YPrashn, Seoni Samachar, Seoni e-paper
Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 29 जून 2025- परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास परियोजना सिवनी शहरी ने बताया कि महिला एवं बाल विकास, परियोजना-शहरी अंतर्गत आंगनवाडी कार्यकर्ता के रिक्‍त पद हेतु कबीरवार्ड डूंडासिवनी तथा आंगनवाडी सहायिका पद हेतु पृथ्‍वीराज चौहान वार्ड अंतर्गत हनुमान व्‍यवामशाला, महारानी लाक्ष्‍मी बाई वार्ड अंतर्गत सिंधी कालोनी, गांधीवार्ड अंतर्गत कब्रिस्‍तान के पास एवं काली मंदिर के पास सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति के लिए दिनांक 04 जुलाई 2025 तक MP ONLINE के माध्‍यम से https://chayan.mponline.gov.in या विभागीय https://mpwcdmis.gov.in पोर्टल के माध्‍यम से स्थानीय निवासी आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उन्‍होंने बताया कि MP ONLINE से संबंधित समस्‍या के निराकरण के लिए विभाग द्वारा जारी हेल्‍पलाईन नंबर 0755-6720208 पर संपर्क कर सकते हैं एवं आवेदन करने की सूचना संबंधित आंगनवाडी केन्‍द्र, ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, कलेक्‍टर कार्यलय, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अनुविभागीय अधिकारी सिवनी, जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास बींझावाड़ा सिवनी, तहसील कार्यालय सिवनी, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सिवनी एवं परियोजना कार्यालय महिला एवं बाल विकास सिवनी के सूचना पटल पर भी अवलोकन कर सकते हैं।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com