Seoni News : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए दो अभ्‍यर्थियों ने प्रस्‍तुत किए नाम निर्देशन पत्र – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए दो अभ्‍यर्थियों ने प्रस्‍तुत किए नाम निर्देशन पत्र

Seoni News : नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए दो अभ्‍यर्थियों ने प्रस्‍तुत किए नाम निर्देशन पत्र

Seoni By-Election Yaksh Prashn Yaksh Prashn Seoni
Share

Seoni, By-Election (यक्ष-प्रश्न) 23 जून 2025– नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2025 पूर्वार्द्ध कार्यक्रम अंतर्गत सिवनी नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 11 के रिक्‍त पार्षद पद के निर्वाचन के लिए सोमवार 23 जून तक 02 अभ्‍यर्थियों से नामांकन प्राप्‍त हुआ है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जिसमें श्रीमती आरती शाह द्वारा कांग्रेस पार्टी से एवं श्रीमती निधि दुबे द्वारा भाजपा से अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग अधिकारी के समक्ष प्रस्‍तुत किया है।

उल्‍लेखनीय है कि प्राप्‍त नाम निर्देशन पत्रों की जांच 24 जून को की जाएगी, अभ्यर्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 26 जून निर्धारित है तथा 26 जून को ही शेष अभ्यर्थियों की सूची तैयार कर निर्वाचन प्रतीकों का आवंटन किया जाएगा।

सोमवार 7 जुलाई को प्रातः 7:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मतदान संपन्न होगा तथा मतगणना 10 जुलाई को होगी।

Seoni By-Election : प्रेक्षक श्री वर्मा ने देखी नाम निर्देशन की व्‍यवस्‍थाऐं

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के लिए नियुक्‍त प्रेक्षक श्री पी के वर्मा ने सोमवार 23 जून को नाम निर्देशन प्राप्‍त करने की व्‍यवस्‍थाओं का अवलोकन किया।

उन्‍होंने निर्वाचन से जुडे अधिकारियों से चर्चा कर आवश्‍यक दिशा-निर्देश दिये। इस अवसर पर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्‍टर सुश्री संस्‍कृति जैन, सहायक रिटर्निंग अधिकारी श्री सी एल चिनाप एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी सुश्री मेघा शर्मा की उपस्थिति रही।

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com