Govt PG College Seoni – Seoni News : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी मे नशा मुक्ति पर ली गई शपथ – Yaksh Prashn
Home » Seoni News : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी मे नशा मुक्ति पर ली गई शपथ

Seoni News : प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सिवनी मे नशा मुक्ति पर ली गई शपथ

Share

Seoni (यक्ष-प्रश्न) 26 जून 2025– प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस (Govt PG College Seoni) सिवनी में नशा मुक्ति के उद्देश्य से शपथ ली गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ रवि शंकर नाग के निर्देशन में आज 26 जून को राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत नशा मुक्त भारत पखवाड़ा के तहत् नशीले पदार्थ के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय, महाविद्यालय एवं शहर को धूम्रपान एवं तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए समस्त महाविद्यालय स्टाफ, NCC कैडेट्स एवं NSS स्वयंसेवक के द्वारा शपथ ली गई।

Govt PG College SeoniNSS SeoniNCC SeoniYaksh Prashn SeoniYaksh Prashn

साथ ही भारत सरकार के निर्देश अनुसार ई शपथ पत्र (एनेक्सजर ए) के लिए प्रेरित कर समस्त विद्यार्थियों से शपथ पत्र लिए गए।

इसी संदर्भ में NCC अधिकारी डॉ पवन कुमार वासनिक ने संस्था को नशा मुक्त बनाने के लिए अपने उद्बोधन में कहा कि अगर सामूहिक प्रयास किए जाए तो महाविद्यालय परिसर, कार्यालय एवं शहर में नशा के प्रभाव को बहुत कम किया जा सकता है।

कार्यक्रम के अंत में NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो गनेश कुमार मंतारे ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Govt PG College SeoniNSS SeoniNCC SeoniNasha Mukti AbhiyanYaksh Prashn SeoniYaksh Prashn

Connect Us- Yaksh Prashn

अपनी मौलिक रचना, लेख, विज्ञप्ति अथवा विज्ञापन प्रकाशित करने के लिये हमें मेल करें – yakshprashn1@gmail.com